कांग्रेस महासचिव बनने के बाद से प्रियंका गांधी पर भाजपा नेताओं का हमला रुकने का नाम नहीं ले रहा। अल्पसंख्यक कार्यों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी को एक शिगूफा करार दे डाला। उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन को डराने के लिए कांंग्रेस ने प्रियंका गांधी का शिगूफा छोड़ा है।
अल्पसंख्यकयक कार्य मंत्रालय की सीखो और कमाओं योजना के अंतर्गत कौशल विकास केंद्र और मौलाना आज़ाद एजुकेशन फाउंडेशन के अंतर्गत छात्रावास का उद्घाटन करने, रामपुर के दीक्षित कॉलेज पहुचे केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुखतार अब्बास नकवी के संबोधन में कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी छाई रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खानदान और प्रधान की पार्टी है खानदान के लोग सिंहासन पर रहते हैं और जो कार्यकर्ता हैं वह पानदान लिए शीर्षासन पर रहते हैं। कभी मां , कभी बेटा, कभी बेटी, कभी सास, कभी बहू यही सब चलेगा इसके अलावा कुछ नहीं है जहां तक इसके असर का ताल्लुक है तो देश की राजनीति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 सालों के परिश्रम और परफॉर्मेंस के आधार पर जनता के बीच जाने वाले हैं।