नई दिल्लीः पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 9 जुलाई 1960 को हुआ था। वे बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया जिसके बाद उनके लिए बॉलीवुड की राह आसान हो गई। अपने फिल्मी करियर से ज्यादा संगीता बिजलानी सलमान खान संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।
सलमान और संगीता बिजलानी ने 10 सालों तक एकदूसरे को डेट किया था। सलमान ने ’कॉफी विद करण’ में कबूला था कि कैसे वो शादी के बेहद नजदीक आ गये थे। उन्होंने शादी के कार्ड्स छप जाने की बात पर भी हामी भरी थी। बताया जाता है कि सलमान के परिवार की ओर से कार्ड भी छापने को दे दिया गया था।
मिस इंडिया बनने के बाद जब संगीता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा तो सलमान खान के साथ उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। सलमान-संगीता की नजदीकियां बढ़ने लगी। इसके बाद दोनों की शादी की चर्चाएं होने लगी। लेकिन इससे पहले दोनों ही राहें जुदा हो गई। दरअसल सलमान की जिंदगी में एक्ट्रेस सोमी अली आ गई थीं। संगीता को जब सोमी से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया।
भले ही संगीता बिजलानी और सलमान के बीच एक समय दूरियां आ गई थी, लेकिन दोनों अब सबकुछ भुलाकर एकदूसरे के अच्छे दोस्त है। संगीता को कई बार सलमान के साथ स्पॉट किया गया है। हाल ही में संगीता बिजलानी, सलमान की फिल्म ’रेस 3’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंची थी।